ट्रक ट्रेलर मे लोड लोहे के सरिया एवं टायर कीमती 2,00,000 रूपये की चोरी का मामला, 04 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी कुंदन सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका ट्रक ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीए 5583 को उमेश जायसवाल द्वारा चालन कार्य करता था एवं हेल्पर मुन्नी महेश कुशवाहा द्वारा किया जाता था। इसका अन्य ट्रक क्रमांक सीजी 07 एए 7985 को चालक राजेन्द्र कुमार कुशवाहा व हेल्पर ओम नारायण पटेल द्वारा चलाया जाता था। आरोपी उमेश कुमार जायसवाल, राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, मुन्नी महेश कुशवाहा, ओम नारायण पटेल, बबलू यादव एवं विनय सिंह धु्रव के द्वारा ट्रक में लोड 02 टन 670 किग्रा लोहे का सरिया एवं 08 नगर ट्रेलर का टायर कीमती 2,00,000 रूपये को चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अप. क्र.- 37/2022 धारा 379, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी बबलू यादव एवं हरिओम पटेल को गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपियों की पता तलाश जारी थी। आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को जिला सीधी मध्य प्रदेश को टीम भेजकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे का सरिया एवं टायर को चोरी करना बताया तथा चोरी से मिले हिस्से की रकम को खर्च करना बताया। आरोपी मुनी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को आज दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सउनि अजय सिंह, प्र.आर. मनीष थापा, आर. जी. सामुएल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 25 मई से 31 मई 2025 – JAGAT BHUMI
Next post नवीन कानून एवं लघु अधिनियम की विवेचना के संबंध में वरिष्ठ आरक्षकों के प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस