गांव में देह व्यापार से परेशान ग्रामीण आधी रात पहुंचे एसपी कार्यालय

कवर्धा: सोमवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एसपी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताकर लिखित नामजद शिकायत सौंपी. ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव भिभौरी में कुछ महिलाएं खुलेआम देह व्यापार का धंधा चला रही है. इसके साथ ही लोगों को शराब भी परोसा जा रहा हैं. जिससे गांव का वातावरण खराब हो चुका है. इससे परेशान होकर सोमवार रात सभी मोहल्लेवासी एसपी कार्यालय पहुंचे.

गांव वाले थाना प्रभारी से भी कर चुके हैं शिकायत: ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज बाहरी युवकों का गांव में आना-जाना लगा रहता है. मामले की कई बार शिकायत संबंधित थाना में किया जा चुका है. ग्रामीणों ने बताया कि थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.

देह व्यापार के कारण लड़के लड़कियों की नहीं हो रही शादी: ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रहे इस अवैध कारोबार और देहव्यापार के चलते समाज के लड़के लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है. जिससे गांव के लोग परेशान है. ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है.

Kawardha News
ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया. डीएसपी ने बताया की लोहारा थाना क्षेत्र के भिभौरी गांव के लोग पहुंचे हुए हैं. उनका आरोप है की गांव की कुछ महिलाएं देह व्यापार में संलिप्त है. शिकायत पर जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मदीना खातून युवकों को घर बुलाती, जीभ पर चटा देती झूमने वाली चीज, बिहार-नेपाल बॉर्डर पर SSB का बड़ा खुलासा
Next post मगरमच्छ को क्यों दी गई श्रद्धांजलि? अगरबत्ती जलाई, फूल-माला चढ़ाया और फूट-फूटकर रोए गांव वाले