दो मंत्रियों के सामने रोने लगीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बताया सुपरवाइजर क्या करता है, एक्शन में आए अधिकारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में 2 मंत्रियों और एक विधायक के सामने कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोते हुए अपनी समस्या बताई थी। जिले के कठौतिया में सुशासन तिहार के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम और श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद थे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर पहुंची थीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर सुपरवाइजर चिंता तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी शिकायत बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं। कार्यकर्ताओं ने पहले भी शिकायत की पर जांच नहीं हुई। ताराबहरा ग्राम पंचायत और आसपास की ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मंत्री के सामने रोते हुए कहा- सुपरवाइजर पैसों मांगती है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। जबकि मंच से विधायक रेणुका सिंह कार्यकर्ताओं को चुप कराते दिखीं। वहीं दोनों मंत्रियों ने कहा कि, शिकायत सही पाए जाने पर सुपरवाइजर को सस्पेंड कर देंगे।

पहले भी शिकायत की पर जांच नहीं हुई

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि, पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन इस मामले में कोई जांच नहीं होती। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस बार शिकायत की जांच जरूर होगी। उन्होंने मौके पर ही कलेक्टर डी राहुल वेंकट और जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमार खाती को तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

पद से हटाया गया था

महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि एक साल पहले भी इसी तरह की शिकायत मिली थी। जिसके बाद चिंता तिवारी को हटाया गया था। अधिकारी के ट्रांसफर के बाद उन्हें फिर से उसी पद पर नियुक्त कर दिया गया। अब नए सिरे से शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सुपरवाइजर का सेक्टर बदला जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

मंत्री सुन रहे हैं समस्या

बता दें कि सुशासन तिहार के अवसर पर मंत्री और विधायक सीधे लोगों की समस्या सुन रहे हैं। इस दौरान समस्याओं का तुरंत निदान भी हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार पर लोगों की समस्या का तुरंत समाधान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रूस ने AK-203 पर किया बड़ा ऐलान, भारत से असॉल्ट राइफलों के निर्यात का रास्ता साफ, मेक इन इंडिया की बड़ी सफलता
Next post 60 साल की उम्र में अचानक दिखी बचपन की गर्लफ्रेंड, बीवी-बच्चों को छोड़ भाग गया वकील, 24 घंटे बाद ही…