तेलंगाना में 20 हथियारबंद माओवादी गिरफ्तार, इनमें कई बड़े नाम भी शामिल; भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों के अभियान के बाद भागे 20 हथियारबंद माओवादियों को तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को मुलुगु जिले से गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन इंसास राइफल, चार एसएलआर, एक 303 राइफल समेत 28 हथियार, दो ग्रेनेड, 58 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुए हैं। 

गिरफ्तार माओवादियों में ये नाम शामिल

गिरफ्तार माओवादियों में पीएलजीए बटालियन-1 के डिप्टी कमांडर कुंजाम लक्खा और पांच एरिया कमेटी सदस्य मरीगला सुमती, मड़कम कोसी, पोडि़यम जोगी, माड़वी सीमा, मुचाकी रंजू सहित 14 पार्टी सदस्य शामिल हैं। 

तेलंगाना पुलिस के अनुसार कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले अभियान के बाद तलाशी अभियान जारी था। इस दौरान शुक्रवार और शनिवार सुबह वेंकटपुरम थाना क्षेत्र के पालेम परियोजना से छह और वाजेडु व कन्नाईगुड़ेम थाना क्षेत्र से सात-सात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। 

माओवादी मुठभेड़ में  सुरक्षा बलों के जवान हुए बलिदान

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए माओवादी बुर्कापाल (2017), किस्टाराम (2018), मिनपा (2020) और टेकलगुड़ेम (2022) जैसे कई बड़े हमलों में शामिल थे। इन वारदातों में सुरक्षा बलों के जवान बलिदान हुए थे।

 

बता दें कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिन चले अभियान में 31 माओवादी मारे गए थे और 35 हथियार व विस्फोटक बरामद हुए थे। 450 आइईडी बरामद कर पहाड़ी से 818 बीजीएल, 12 हजार किलो राशन समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ज्योति मल्होत्रा की इंस्टाग्राम रील से बड़ा खुलासा! जनवरी में गई पहलगाम, फिर पाकिस्तान
Next post शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता आमिर सिद्धिकी को जेल