छत्‍तीसगढ़ में बड़ा हादसा: खरोरा में चौथिया से लौट रहे ग्रामीणों की माजदा और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 14 लोगों की मौत, 30 घायल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार रात लगभग 12.15 बजे भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को रायपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक स्वराज माजदा वाहन से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।

naidunia_image

  • जानकारी के अनुसार सारागांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
  • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई।
  • मृतकों में एक वर्ष से कम उम्र का बच्चा भी शामिल है।

naidunia_image

50 से अधिक लोग थे सवार

  • हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे।
  • हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

इलाज जारी, मौके पर अफसर तैनात

  • घायलों को तत्काल खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
  • कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खरोरा पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल में पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पाकिस्तान का शांति और युद्धविराम महज धोखा, भारत हमला करता है तो हम साथ हैं… BLA ने किया ऐलान
Next post रायपुर में UP के 2 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, खाना बनाते समय कंटनेर में सिलेंडर फटा