छत्तीसगढ़ में अमित शाह… 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, मिलेगी 25 हजार की राशि

बस्तर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया है। इनमें 66 पुरुष और 20 महिलाएं हैं।

सभी ने भद्राद्रि कोतागुडेम मल्टी जोन -1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए हैं।

अमित शाह ने की मां दंतेश्वरी की पूजा

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख–समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम , केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बहू ने सास को बाल पकड़कर घसीटा, आंख पर मारे घूंसे, पति को पिता व भाई से पिटवाया
Next post शिवनाथ ऑटोमोबाइल महिंद्रा मोटर्स द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया