पावर हाउस ब्रिज के नीचे खडी कण्डम वाहनों पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा की गई कार्यवाही

जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्ग दर्शन तथा श्री सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के उपर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पावर हाउस ओवर ब्रिज के नीचे खडे कण्डम वाहनों को हटाने हेतु आस पास के गैरेज संचालको को हिदायत दिया गया था परंतु उक्त गैरेज संचालक एवं मालिकों के द्वारा अपनी वाहन ब्रिज के नीचे खडा करना पाया गया जिस पर कल दिनांक को यातायात पेट्रोलिंग के द्वारा ब्रिज के नीचे खडे लगभग 20 वाहनों को क्रेन से उठाकर सुरक्षार्थ छावनी थाना में खडा किया गया और सभी वाहनों के उपर नो पार्किग धारा के तहत ऑन लाईन चालान भी किया गया। पावर हाउस ब्रिज के आस पास गैरेज संचालन करने वाले को भी पुनः इस प्रकार वाहन खडा ना करने हेतु निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कानपुर पुलिस ने निकाला नवील गाजी का जूलुस तो लोगों ने घर-खिड़की किए बंद, कौन है ये और इसके साथ क्या हुआ?
Next post रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर में लगी भीषण आग:करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख, दूर-दूर तक दिखी लपटें और धुआं, 30 लाख का नुकसान