बीजापुर में नक्सलियों के बनाए 70 फीट ऊंचे स्मारक को जवानों ने किया ध्वस्त

बीजापुर। बीजापुर जिला के थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत एफओबी पुजारी कांकेर के समीप ग्राम तामिलभटटी के जंगलों में नक्सलियों के द्वारा बनाये गये 70 फिट ऊंचे नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया गया। थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पुजारीकांकेर में कैम्प स्थापना के बाद डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु के द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों ने स्मारक ध्वस्त किया। नक्सलियों के बटालियन एरिया में नवीन कैम्प स्थापना होने के बाद से क्षेत्र में निर्मित नक्सलियों के कई स्मारक एवं प्रशिक्षण केन्द्र को जवानों के द्वारा ध्वस्त किया गया है। संकल्प, मार्च 26 के तर्ज पर सुरक्षा बलों के द्वारा कार्य करते हुए क्षेत्र को नक्सल मुक्त कराने की दिशा में अभियान चलाकर, जन जागरूकता एवं संवाद के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीवी गई पेपर देने, साली को ब्याह लाया पति… फिर वीडियो कॉल पर बोला- अब मत आना
Next post रायपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में जोरदार टक्कर से 5 की मौत, क्रेन से वाहन काटकर निकाले शव