बुआ की हत्या… फिर जेवर बेचकर गर्लफ्रेंड के साथ भागने का था प्लान, नाबालिग गिरफ्तार

 बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पौंसरी में रहने वाली महिला की उसके ही भतीजे ने हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिवार को गुमराह किया। इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपित हत्या के बाद जेवर बेचकर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भागने योजना बना चुका था। इससे पहले ही आरोपित को उसके साथियों समेत पकड़ लिया गया है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पौंसरी में रहने वाले बलदाऊ यादव ने अपनी बहन की हत्या की शिकायत की है।

ग्रामीण ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बहन जामफूल के पति की मौत हो चुकी है। वह मायके में ही अपने भाई बलदाऊ के घर पर रहती थी। चार महीने पहले भाई बलदाऊ बहन जामफूल और बेटे राजेश को गांव में छोड़कर कमाने के लिए बाहर चला गया।

इधर छह फरवरी की रात जामफूल गायब हो गई। रिश्तेदारों और आस-पास के गांव में तलाश के बाद बलदाऊ और भतीजे राजेश ने उसकी तलाश की। इसके बाद नौ फरवरी को उन्होंने महिला के गायब होने की शिकायत थाने में की। इस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर महिला की तलाश शुरू कर दी।

पांच दिन बाद बदबू आने से खुला राज

करीब पांच दिन बाद राजेश ने बताया कि घर पर कोठी की ओर से किसी जानवर के मरने की बदबू आ रही है। साथ ही उसने बताया कि कमरे में ताला लगा है। चाबी जामफूल के पास है। बलदाऊ ने पूरे मामले की जानकारी गांव के सरपंच और पुलिस को दी। इस पर बुधवार को पुलिस की टीम गांव पहुंच गई।

पुलिस ने गांव वालों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा। धान की कोठी में रेत भरी थी। इसे हटाने पर जामफूल का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर राजेश की तलाश की। तब तक वह फरार हो गया था। पुलिस ने गांव में ही घेराबंदी कर आरोपित राजेश को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Pulwama Attack: 14 फरवरी का वो काला दिन, जब देश रोया था, उजड़ गईं थी 40 परिवारों की खुशियां
Next post नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से, कलेक्टर ने लिया मतगणना स्थल पर तैयारी का जायजा