लव ट्रायंगल में युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या… गर्लफ्रैंड की बेवफाई के कारण चली गई जान

भिलाई : सिविल लाइन दुर्ग में रविवार देर रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर का हत्या कर दी गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका सहित पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लव ट्रायंगल के चलते हुई हत्या का होना पता चला है।

जानकारी के अनुसार, घटना में सिविल लाइन दुर्गा निवासी चेतन साहू की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिविल लाइन में ही रहने वाली एक युवती से चेतन का प्रेम संबंध था। चेतन और युवती की मां पुलिस विभाग में हैं।

मां के ट्रांसफर के बाद युवती को दूसरे से हुआ प्यार

  • कुछ महीने पहले युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया था। इसके बाद वह भी अपनी मां के साथ सरगुजा चली गई थी। सरगुजा में युवती का लोकेश साहू नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती ने चेतन से बातचीत कम कर दी थी।
  • बीते 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। इसकी जानकारी लगने पर चेतन ने उसे मिलने के लिए बोला, लेकिन युवती नहीं मिलना चाहती थी। युवती ने यह बात अपने दूसरे प्रेमी लोकेश को बता दी।
  • लोकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ दुर्ग पहुंचा। लोकेश के कहने पर युवती ने रविवार रात चेतन को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया। वहां पर पहले मौजूद लोकेश और उसके साथियों ने चेतन की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
  • पुलिस ने युवती और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश के साथ ही साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी। चेतन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आतंकियों ये ‘बांग्लादेश’ नहीं, लखनऊ नगर निगम है… मेयर सुषमा खर्कवाल ने झुग्गियों पर चलवा दिया बुलडोजर
Next post कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश