DSP पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप… रिश्ते में मौसी की बहू लगती है पीड़िता, जांच जारी

भिलाई। मोहन नगर पुलिस ने सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। डीएसपी की भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में पदस्थ आरोपी डीएसपी की मौसी का घर दुर्ग में है। इस कारण से आरोपी डीएसपी का दुर्ग आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान डीएसपी की अपनी मौसी की बहू यानी अपनी भाभी से भी परिचय गहरा हुआ।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

naidunia_image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Sunny Leone: सनी लियोन महतारी वंदन योजना की ‘हितग्राही’, पति का नाम Johnny Sinnes
Next post समग्र शिक्षा के तहत स्पेशल एजुकेटर एवं स्पीच थैरेपिस्ट के पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित 31 दिसम्बर अंतिम तिथि