टोकन को लेकर किसान ने की ऐसी चालाकी ने माथा पकड़ लेंगे आप, 32 क्विंटल धान से धोना पड़ गया हाथ

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। धान की खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में धान खरीदी करने में किसानों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज के विक्रय करने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते हुए किसी अन्य का धान स्वयं के खाते से नहीं बेचने की अपील की गई है। इस दिशा में किसानों के द्वारा विक्रय किए जा रहे धान की जांच नोडल अधिकारी कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है।

जब्त की जा रही है किसानों की धान

बस्तर विकासखण्ड के बालेंगा धान खरीदी केन्द्र पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक एक किसान द्वारा गिरदावरी में सत्यापित रकबा 1.04 हेक्टेयर से अधिक 1.75 हेक्टेयर का टोकन कटवाकर दूसरे किसान की धान बेचने की कोशिश की। जिसके बाद अधिकारियों ने किसान की धान को जब्त कर सम्बधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरे की धान बेचने की कोशिश कर रहा था किसान

अनुविभागीय दंडाधिकारी बस्तर से इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान सतत निगरानी एवं जांच की जा रही है। साथ ही धान खरीदी केन्द्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम बस्तर एआर राणा ने बताया कि मंगलवार को धान खरीदी केन्द्र बालेंगा में एक किसान द्वारा गिरदावरी में दर्ज रकबा से अधिक रकबे का टोकन लिया गया। अतिरिक्त धान विक्रय करने की जानकारी उक्त धान खरीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा दी गई। इस सूचना के आधार पर निरीक्षण के लिए पहुंची तहसीलदार जॉली जेम्स को एक किसान द्वारा गिरदावरी में सत्यापित रकबे से ज्यादा रकबे का टोकन कटवाकर अन्य किसान के धान विक्रय करने का प्रयास करते पाया गया।

ऐसी धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान

इस मौके पर लाए गए 32 क्विंटल अतिरिक्त धान को जब्त किया गया और जब्त धान को मंडी निरीक्षक के सुपुर्द किया गया। वहीं संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभाग के अंतर्गत धान खरीदी पर सतत निगरानी रखे जाने सहित अवैध धान के परिवहन एवं विक्रय पर सख्त कार्यवाही किए जाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, मोदी सरकार के साथ क्यों खड़ी है ममता, जानिए इनसाइड स्टोरी
Next post किसी और दिन नहीं हफ्ते के इस दिन मिलती है सबसे सस्ती फ्लाइट, पैसे बचाने हैं तो ध्यान रखें कुछ बातें