प्राचार्य ने खुद BEO बनने DEO को भेजा फर्जी आदेश, जांच हुई तो पहुंचा जेल

कवर्धा : कबीरधाम जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक प्राचार्य ने पद की लालच में शिक्षा अधिकारी को मंत्रालय का फर्जी आदेश भेजकर स्वयं को BEO बनाने के लिए दबाव बना रहा था. मामले की जांच में आदेश पत्र फर्जी मिली तो शिक्षा अधिकारी ने थाना में शिकायत की थी.

स्वयं को BEO बनाने लिखा फर्जी पत्र : यह वाकया कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदरची का है. हाई स्कूल बेंदरची में प्राचार्य के रूप में पदस्थ दयाल सिंह ने खुद को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापित करने के लिए षडयंत्र रचा था. आरोपी प्राचार्य ने मंत्रालय का फर्जी आदेश पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया. इस मामले में जब डीईओ ने आदेश पत्र की जांच की तो वह फर्जी पाया गया. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कोतवाली थाना में आरोपी प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी : मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ धारा 336(3) 338, 340 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया. जिसके बाद आरोपी प्राचार्य दयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने तैयारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सना खान के वीडियो अपील से क्राउड फंडिंग, साढ़े चार करोड़ जुटाकर की अय्याशी, मुंबई में 3 के खिलाफ FIR
Next post बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, मोदी सरकार के साथ क्यों खड़ी है ममता, जानिए इनसाइड स्टोरी