भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा: ब्लास्ट फर्नेस से गैस लीकेज की चपेट में आने से तीन ठेका श्रमिक बेहोश

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में एक बड़ी घटना घटी है, यहां ब्लास्ट फर्नेस नंबर 6 से गैस लीक हो गई, जिससे तीन ठेका श्रमिकों की तबियत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। गैस के संपर्क में आने वाले श्रमिकों में रिजवान, हरिचरण और मोहनलाल गुप्ता शामिल है।

घटना के बाद तुरंत ही इन श्रमिकों को सेक्टर 9 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गैस लीक होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, और इस बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।

इस घटना के बाद संयंत्र में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। अस्पताल में भर्ती श्रमिकों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, और उनकी पूरी निगरानी की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गैस लीक होने की घटना संयंत्र में कार्य के दौरान हुई, और इसे लेकर स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रील बनाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर स्टंट, पीछे से आ गई ट्रेन, पटरी पर फंसे तो ऐसे बची जान
Next post मथुरा ऑयल रिफ़ाइनरी में भीषण आग, कई लोगों के जलने की आशंका