अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के साथ अन्य 06 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

भिलाईनगर। भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 07 अधिकारी/कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी अपने 38 वर्षो के कार्यकाल में पूर्व साडा वर्तमान निगम भिलाई में कार्यो को सानदार पूर्वक संपादित करते हुए सेवानिवृत्त हुए। अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री द्विवेदी ने बताया पूर्व साडा का क्षेत्रफल बहुत बड़ा था इसलिए बहुत सारे गांव भी आते थे। नगर निगम रिसाली, भिलाई चरोदा, नगर पालिका कुम्हारी, नगर पालिका जामुल इत्यादि संयुक्त रूप से एक विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के रूप में कार्य करता था। उस समय से हम लोगों का प्रशासन के हित में कार्य करना ही अपना उददेश्य रहता था। आज निगम भिलाई का दायरा छोटा हो गया है, नये कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियो को लगता है कि हमारा क्षेत्र बहुत बड़ा है। यह सच है कि अभी का कार्यकाल में चुनौतिया ज्यादा है। उस समय साइकल से पुरे क्षेत्रो का भ्रमण करते हुए कार्यो को संपादित किया जाता था। तब न मोबाईल था, न ही यातायात के इतने अच्छे साधन, फिर भी कार्य सुचारू रूप से संपादन होता था।

बिदाई के दौरान पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी अजय चतुर्वेदी, मूर्ति शर्मा, गुलजार सिंह वर्मा, जयकुमार जैन, श्रवण ठाकुर, विनोद चंद्राकर, महेन्द्र यादव, तुलसी विन्दा देवांगन, वकील अहमद आदि उपस्थित होकर अपने पूर्व के अनुभव कर्मचारियो के बीच में साझा किये। भिलाई प्रेस क्लब के महासचिव खिलावन सिंह चैहान पुरे पत्राकार बिरादरी के तरफ से उपस्थित होकर अशोक द्विवेदी का सम्मान किये। निगम प्रशासन की ओर से अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। अन्य 6 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी जगरनाथ सिंह कुशवाहा वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, चंचल शर्मा सहायक कार्यालय अधीक्षक, गीता सोनी पम्प सहायक, केशव राम सोनारे चैकीदार, सुदामा शर्मा सहायक मिस्त्री, संतोष कुमार देवांगन वाहन चालक शामिल थे।

बिदाई समारोह में वरिष्ठ पार्षद एमआईसी के प्रभारी अध्यक्ष सीजू एन्थोनी, स्थापना प्रभारी अध्यक्ष संदीप निरंकारी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डी.के.वर्मा, युनियन के पदाधिकारीगण सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वर्गीय पति की सेवानिवृत्त पश्चात अंतिम भुगतान एवं पेंशन प्रदाय करने जनदर्शन में लगाई गुहार
Next post जापान फिलिपींस सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी दीदी का भिलाई मिनी इंडिया में हुआ अभूतपूर्व स्वागत