सुपेला में चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

भिलाई| सुपेला थाना पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शहबाज निवासी नेहरू भवन रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 2 नवंबर को सुबह टहल रहा था। उसी समय दिलबाग सिंह उर्फ टिकली एवं उसका दोस्त पास आए और गाली- गलौज कर मारपीट की। भागे तो चाकू से हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निगरानी बदमाश ने सरेराह की थी युवक की हत्या, नाबालिग सहित 3 पकड़े गए
Next post भिलाई में मां ने शराब के लिये पैसे देने से किया मना तो बेटे ने घर में लगाई आग