वरिष्ठ भाजपा नेता एलएम पांडेय का निधन, परिवार में शोक की लहर

भिलाई।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लाल मनोहर . पाण्डेय जी (एल. एम.बाबा ) का आज आकशमिक निधन बी. एम. शाह हॉस्पिटल में रात्रि 10.20 बजे हो गया है । वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री पांडेय दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के जमीनी नेता के रूप में काम करते थे और वैशाली नगर व भिलाई सहित आसपास की विधानसभा में पार्टी को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। आज रविवार की रात 10:20 बजे उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे दो बेटियों और चार बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अरविंद जैन सहित कई भाजपा नेता अस्पताल और वैशाली नगर स्थित उनके निवास पर पहुंचे है।

अंतिम यात्रा आज दिनांक 16.09.2024 दिन सोमवार को दोपहर 01 बजे उनके निज निवास EWS – 01,वैशाली नगर से राम नगर मुक्ति धाम के लिए निकलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ में कानफोडू DJ के बैन से मची खलबली, अब जारी हुआ ये नया आदेश
Next post विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिले सचिन पायलट, कहा- चिंता न करें, पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ हैं