एन एस यू आई ने सुपेला घड़ी चौक में किया प्रदर्शन, सरकार को दिखाया आईना

भिलाई। आज दुर्ग जिला NSUI द्वारा सुपेला घड़ी चौक के समीप श्री चंदूलाल चंद्राकर जी के प्रतिमा के सामने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को आईना दिखाया गया। आइना दिखाकर एक नये तरीके से एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया.

ज्ञात हो की जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है तब से राज्य में विभिन्न प्रकार के कलंकित करने वाले कांड छत्तीसगढ़ राज्य में हुए है और इसके अलावा राज्य को सरकार का कांग्रेसजनों व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी के ऊपर द्वेषपूर्ण करवाई यह साबित करती है की राज्य की सरकार पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर द्वेषपूर्ण राजनीति कर रही है. इसी के विरोध में 13 सितंबर को यह धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने के लिए पहले कार्यकर्ता व पदाधिकारी हाथ में आइना लेकर नारे बाजी करते हुए पहुंचे. करीब एक से दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया.

इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता आशीष यादव,जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू,प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया,फराज अहमद,आदित्य नारंग, शिवांग साहू,संगम यादव,सुरेंद्र बाघमारे,विनीश साहू,अमोल वर्मा,फेतेह सिंह, गुरमुख सिंह,राहुल सिंह,हर्षजीत सैनी,वरुण केवतलानी,दीपक पाल, फेयांशु वर्मा ,निशांत राव,जयेश वर्मा,इब्राहिम,भावेश, पियूष , सौपानिल,विशाल , जीतू इत्यादि एनएसयूआई के साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक युद्ध नशे की विरूद्ध ‘‘संकल्प’’ अभियान के तहत थाना कुम्हारी अंतर्गत सामुदायिक भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Next post अपहरण कर मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार एवं चाकू को जप्त