जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार सहायक कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा का स्वतंत्र प्रभार

दुर्ग : कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर  भार्गव (भा.प्र.से.) को 01 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक चार सप्ताह की अवधि के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में  दशरथ सिंह राजपूत आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई 3 चरोदा के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नए कानून के अनुसार अब गंभीर अपराध में कोर्ट के बाहर समझौता करना नहीं होगा आसान
Next post 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए कानून भारतीय नया संहिता विषय पर शुभारंभ कार्यक्रम किया गया आयोजित