ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. विद्युत लाईन में खराबी होने के कारण पानी की सप्लाई बाधित रहेगी

नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. विद्युत लाईन में खराबी होने के कारण पानी की सप्लाई बाधित रहेगी

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र में विद्युत मण्डल से सप्लाई होने वाले विद्युत लाईन में खराबी होने के कारण पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जिसके कारण नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस, फरीद नगर, उच्चस्तरीय जलागार तथा नगर पालिक निगम रिसाली, रूआबांधी, नेवई, टंकी मरोदा एवं रिसाली उच्चस्तरीय जलागार में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। जिसके कारण दिनांक 27.06.2024 को उपरोक्त उच्चस्तरीय जलागारो में जल प्रदाय पूर्णतः प्रभावित रहेगा, इस असुविधा के लिए खेद है। निगम प्रशासन की पुरी टीम विद्युत अवरूध को ठीक करने के लिए लगा हुआ है। जैसे ही ठीक हो जायेगा, जल आपूर्ति पूर्व की भांति यथावत चालू कर दी जावेगी।

About jagatadmin

Check Also

ग्रीन बेल्ट हेतु आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाया – निगम भिलाई का दल,

भिलाईनगर। जोन क्रमांक 4 अंतर्गत हल्का औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में ग्रीन बेल्ट हेतु आरक्षित भूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *