नौकरी का पेंच फंसता देख सिपाही ने ‘प्यार’ का समझौता करके मंदिर में लिया सात फेरे

उन्नाव : सदर कोतवाली में तैनात आरक्षी योगेंद्र यादव व ममता के बीच पहले इश्क परवान चढ़ा ।

योगेंद्र ने दूरी बढाई तो ममता ने 19 जून को रेप का मुकदमा दर्ज कराया।

ममता ने अश्लील वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।

लोकलाज व नौकरी का पेंच फंसता देख सिपाही ने ‘प्यार’ का समझौता कर लिया ।

आज दोनों की गोकुल बाबा मंदिर में रीति-रीवाज के बीच शादी हो गई ।

खाकी की शादी में ‘खाकी’ वाले ही बाराती रहे।

सात फेरे लेते समय ममता फफक कर रो रही थी , बताया जा रहा है कि परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ ।

उन्नाव सदर कोतवाली में दोनों आरक्षी के पद पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बहन के बर्थडे के दिन छोटी बहन ने की आत्महत्या, घर में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Next post युवक ने महिला पर्यटकों से किया अपमानजनक व्यवहार, पुलिस ने लिया एक्शन