निगम भिलाई में निवासरत नागरिको को नया राशन कार्ड का वितरण शुरू,

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत निवासरत नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण करने कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। जिसके अनुसार दो राशन दुकानों में एक निगम कर्मचारी नियुक्त किया गया है।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर राशन कार्ड वितरण हेतु कर्मचारियो की डयूटी आदेश जारी किया गया है। निगम क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिको को नया राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है।

जिसके तहत पुराने राशन कार्ड में नये हितग्राहीयो का नाम दर्ज कर एवं मृत हितग्राहियो का नाम विलोपित कर नवीन राशन कार्ड वितरण किया जा रहा है। निगम के पाॅचो जोन के कर्मचारियो को राशन कार्ड का वितरण किये जाने के लिए दो से तीन दुकानों के बीच में एक निगम कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। ताकि नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

राशन कार्डधारी अपरे कापरेटी पर ही पुराने राशन कार्ड को जमा करेगे दुसरे दिन निगम के कर्मचारी नया राशन कार्ड बनाकर दे देगे, जिससे उन्हे नया राशन कार्ड आसानी से प्राप्त हो जायेगा। निगम अयुक्त ने लोगो से अपील की है कि अपना पुराना राशन कार्ड को जल्द से जल्द जमा कर नया राशन कार्ड प्राप्त कर ले। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नगर निगम के जोन कार्यालय में जोन के राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते है। जोन स्तर पर ही निराकरण हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post साले ने जीजा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बहन को कर रहा था प्रताड़ित
Next post बहन के बर्थडे के दिन छोटी बहन ने की आत्महत्या, घर में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस