मोटर सायकल चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ,चोरी के 6 मोटर

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से करीब 5 लाख मूल्य के 6 बाइक और एक एक्टिवा बरामद की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर भिलाई सुखनंदन राठौर और थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे मुखबीर से सूचना मिली थी की दो व्यक्ति सुपेला चौक के पास मोटर सायकल बिकी करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनो संदेही भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनो संदेहियो से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज साव एवं राजेश यादव सुपेला के रहने वाले बताये।

दोनो से मोटर सायकल के बारे में पूछने पर पहले तो पुलिस को गुमराह करने लगे किन्तु जब बारिकी से पूछताछ करने पर शासकीय अस्पताल सुपेला के पास से चोरी करना स्वीकार किया। इसी तरह शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी से 02 मोटर सायकल एवं 03 अन्य स्थानो से कुल 06 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये तथा चोरी के मोटर सायकलो को पुलिस को बरामद कराये। दोनो आरोपियों को आज दिनांक 21.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, प्र.आर. प्रहलाद बाजपेयी, प्र.आर. मोहित तिवारी, आर. विशाल सिंह, विकास तिवारी, अभय सिंह शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपी

1.सूरज साव पिता मुकेश साव उम्र 25 साल निवासी न्यू कृष्णा नगर धनवंतरी स्कूल के पास सुपेला भिलाई

  1. राजेश यादव पिता भुवन यादव उम्र 46 साल निवासी कृष्णा नगर सुपेला भिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में योग कार्यक्रम संपन्न
Next post नए कानून की जानकारी देने दुर्ग पुलिस को मिलेगा प्रशिक्षण