निगम भिलाई द्वारा छतिग्रस्त होर्डिग को हटाने की कार्यवाही जारी

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत पुराने अवैध होर्डिग निकालने की कार्यवाही किया जा रहा है। मानसून के आगमन को देखते हुए सभी पुराने होर्डिग का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। तेज आंधी तूफान में होर्डिग गिरने से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियों को निर्देश दिये है, कि वर्षाऋतु का आगमन हो गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए रोड के किनारे, मकानो के ऊपर एवं चैंक चैराहो पर जितने भी होर्डिंग लगाया गया है, उसका स्थल पर जाकर निरीक्षण करें। इस बात का ध्यान रखा जाये की जो पुराने होर्डिग, कमजोर हो गये है, उसे तत्काल हटाया जावे।

अवैध होर्डिग पर कार्यवाही की जावे। इसी तारतम्य में निगर निगम भिलाई के सभी जोन के अधिकारियो एवं कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। सभी अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे है। सनद रहे की तेज हवाओ के चलते कमजोर होर्डिग या नियम के विपरित लगे होर्डिग उड़कर सड़को पर गिर जाते है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

निगम आयुक्त ने आम नागरिको से अपील की है कि कहीं भी सड़कों पर लगे पुराने होर्डिग दिखाई दे तो तत्काल निगम के जोन कार्यालय में सूचित करे। जिसे तत्काल हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 7 टन ‘नकली’ आम मिलने से मचा हड़कंप, जानिए इन्हें खाने वालों को हो सकता है कितना बड़ा नुकसान
Next post अनैतिक संबंध बनाने को लेकर हत्या का सनीखेज खुलासा पुलिस ने किया