बलौदाबाजार हिंसा मामले में अब तक 132 लोगों को किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को कलेक्ट्रेट में आगजनी और हिंसा के मामले में लगातार पुलिस एक्शन मोड में है। बलौदाबाजार कलेक्टर व एसपी दफ्तर में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग के अध्यक्ष जीवराखन बांधे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद जीवराखन बांधे साथियों के साथ जगदलपुर के रास्ते विशाखापट्नम भागने की तैयारी में था। बलौदाबाजार पुलिस के एसआइटी ने जीवराखन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई, जिसके बाद उसे पकड़ने में मदद मिली। पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ्स, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तथ्यों के आधार पर भीम रेजीमेंट के पदाधिकारी की गिरफ्तारी की।

पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में घटना से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। जीवराखन मंदिर हसौद का रहने वाला बताया जा रहा है। दो दिन पहले वह जगदलपुर गया था। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है, वहीं 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भीम रेजीमेंट के अलावा, भीम क्रांतिवीर जैसे अन्य संगठनों पर भी एसआइटी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एयरपोर्ट पर शख्सह के अंडरवियर से निकले 2 करोड़ के कच्चे हीरे, सीआईएसएफ जवानों ने हवाई अड्डे पर आरोपी को पकड़ा
Next post कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने मारी टक्कर,हवा में लटकी बोगी,अब तक 5 की मौत-30 घायल, मची अफरातफरी