परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन

दुर्ग/ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को सड़क सुरक्षा / यातयात नियमों का पालन हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग द्वारा 13 जून को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण मंे सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु सड़क पार करते हुए जेब्रा क्रांसिग, रोड़ साईन, यातायात नियम, हेलमेट पहनना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना साथ ही सड़क दुघर्टना होने पर नेक व्यक्ति का महत्व बताया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक विष्णु प्रसाद ठाकुर एवं परिवहन उप निरीक्षक अनिश बघेल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर ऐसे कर्मचारी जिनका लायसेंस नहीं बने थे, उनका स्थल पर ही लर्निंग लायसेंस बनाया गया। प्रशिक्षण में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक लोकेश कुर्रे, निरीक्षक अभय कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक एच.एस. हुन्डेकर के साथ-साथ अनेक अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 12 आरोपी गिरफ्तार Previous post ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 12 आरोपी गिरफ्तार
'विजन को सफल बनाने का करेंगे काम', जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से कर दिया बड़ा वादा Next post ‘विजन को सफल बनाने का करेंगे काम’, जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से कर दिया बड़ा वादा