CG Weather UPDATE : 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

CG Weather UPDATE : 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर : रायपुर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात

राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था। लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज, किसान करेंगे सम्मानित Previous post कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज, किसान करेंगे सम्मानित
Next post जिला अस्पताल दुर्ग में वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन