7 जून से बिना हेलमेट वाहन चालको को नहीं मिलेगा पेट्रोल

7 जून से बिना हेलमेट वाहन चालको को नहीं मिलेगा पेट्रोल

दुर्ग : जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं  सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्ग दर्शन तथा सतीष ठाकुर,  संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में एवं यातायात पुलिस अधिकारियो एवं सेक्टर एरिया के पेट्रोल पंप के संचालको का कंट्रोल रूम सेक्टर 06 भिलाई में बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम फॉलो गुड हेबिट 21 डे चैलेंज अभियान से अवगत कराते हुए दो पहिया वाहन चालक के दौरान हेलतेट लगाने, चारपहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियम का पालन करने जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ-साथ पेट्रोल पंप संचालको को 7 जून से दो पहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिये जाने बताया गया एवं पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बिना हेलमेट वाहन चालको ई चालान भेजने की जानकारी प्रदान की गई जिसमें पेट्रोल पंप संचालको ने अपनी सहमति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस शख्स की एक या दौ नहीं बल्कि हैं 5 बीवियां, एक ही छत के नीचे रहते हैं सारे Previous post इस शख्स की एक या दौ नहीं बल्कि हैं 5 बीवियां, एक ही छत के नीचे रहते हैं सारे
Next post आवारा पशुओ को पकड़ने का अभियान जारी