ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / नक्सलियों को फिर लगा तगड़ा झटका, 16 माओवादी गिरफ्तार
नक्सलियों को फिर लगा तगड़ा झटका, 16 माओवादी गिरफ्तार

नक्सलियों को फिर लगा तगड़ा झटका, 16 माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को फोर्स ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि ये सभी नक्सली आईईडी प्लांट करने, सड़क काटने और बंद के दौरान बैनर लगाने में शामिल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक बीजापुर कोतवाली थाने के जवानों और डीआरजी जवानों ने गोरना-पड़ियापारा से 11 नक्सलियों को तथा उसूर थाना क्षेत्र में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए नक्सली!

पडियारपारा से बीजापुर पुलिस और डीआरजी की टीम ने डीएकेएमएस सदस्य लक्खू कुरसम उर्फ सुक्कू उर्फ एंका लक्खू को गिरफ्तार किया है। यह 1998 से नक्सल संगठन में सक्रिय है।

मूलवासी बचाओ मंच सदस्य शंकर कुरसम उर्फ बुधु कुरसम उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसे साल 2016 से सक्रिय बताया जा रहा है।

मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मन्नू कुरसम, चैतू कुरसम, सोमा कुरसम, कमलेश कुरसम, महेश सोढ़ी, सन्नू कुरसम, आयतु कुरसम, मंगल उर्फ पाण्डु मड़कम और रमेश कुरसम को गिरफ्तार किया गया है। ये कई वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय थे।

वहीं उसूर थाना और डीआरजी की टीम ने मिलिशिया सदस्य मड़कम आयता, मंगड़ू, पोदिया पुनेम, लखमा और पोडियाम को गिरफ्तार किया है।

About jagatadmin

Check Also

पुलिस को मिली नकली नोट छापने की मशीन, नक्सलियों की काली करतूत

रायपुर: सुरक्षा बल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नकली नोटों की छपाई और वितरण पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *