EOW का एक्शन : पूर्व आईएएस रानू साहू, सौम्या के भाई हिरासत में

EOW का एक्शन : पूर्व आईएएस रानू साहू, सौम्या के भाई हिरासत में

छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ के चर्चित कोयले घोटाले मामले को लेकर ED के बाद‌‌ अब  EOW जांच में जुटी हुई है। कोयला स्कैम मामले में ईओडब्लू की टीम ने निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू और सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया से पूछताछ करने के बाद उनका बयान दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ इस पूछताछ के बाद निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू और सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया को गिरफ़्तार होने की खबरें भी सामने आ रही‌ हैं।  लेकिन उच्च पदस्थ अधिकारी ने गिरफ़्तारी की सूचनाओं को सिरे से खारिज किया है।

EOW/ACB के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह स्पष्ट किया है कि, पीयूष साहू और अनुराग चौरसिया दोनों से पूछताछ की जानी थी और दोनों का बयान लिया जाना था। निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया को पूछताछ के लिए लगातार नोटिस जारी हुए थे। लेकिन दोनों ही पूछताछ के लिए नहीं आ रहे थे। दोनों के नहीं आने से विवेचना में प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए दोनों को ही ईओडब्लू की टीम ने दबिश देकर पकड़ा। अनुराग चौरसिया और पीयूष साहू को ईओडब्लू के कार्यालय लाया गया जहां उनसे पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया गया है।

कोयला घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की हिरासत में निलंबित आईएएस रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया इस समय ईओडब्लू की हिरासत में हैं। करीब पाँच सौ करोड़ के कोयला स्कैम में ईओडब्लू यह जांच कर रही है कि, शासकीय सेवक रहते हुए घोटाला किस तरह किया गया और कितनी अनुपात हीन संपत्ति अर्जित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धीरेंद्र शास्त्री का रॉकिंग अवतार, रोल्स रॉयस की सवारी और डेजर्ट सफारी देख हैरान हुए शेख Previous post धीरेंद्र शास्त्री का रॉकिंग अवतार, रोल्स रॉयस की सवारी और डेजर्ट सफारी देख हैरान हुए शेख
जमीन धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस नेता आसिफ मेमन गिरफ्तार, 4 साल से थे फरार Next post जमीन धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस नेता आसिफ मेमन गिरफ्तार, 4 साल से थे फरार