धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

सुपेला :- प्रार्थी रवि बाघ निवासी कोसानगर सुपेला खाना खाकर हाई स्कुल कोसानगर सुपेला के पास खड़ा था उसी दौरान दो लड़के बिना कारण गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे धारदार कटर ब्लेड से प्राणघातक हमला कर भाग गए। प्रार्थी मौके पर लहु लुहान हो गया तथा थाना सुपेला उपस्थित अकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला गण्डागर्दी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों के तलाश में जुट गई इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की कोसानाला पुलिया के नीचे दो लड़के छुपे है।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दोनो लड़को को पकड़ा गया। विधि से संघर्षरत बालको से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते हुए घटना में प्रयुक्त कटर ब्लेड पुलिस को जप्त कराये। विधि से संघर्षरत बालको को 22.05.2024 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। पूर्व में भी विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध चोरी, मारपीट के कई मामले दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि नरेन्द्र सोनी राजेश सिंह, प्र.आर. प्रहलाद बाजपेयी, आरक्षक जनैद सिद्धीकी, सुरेन्द्र गिरी, सूर्यप्रकाश सांग का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिटायरमेंट भाषण में बोले HC के जज.. RSS के सदस्य थे और अब भी हैं... Previous post रिटायरमेंट भाषण में बोले HC के जज.. RSS के सदस्य थे और अब भी हैं…
Next post दुल्हटन को kiss करने पर हुआ बवाल, बराती-घराती में हुआ जमकर मारपीट