हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, प्रेमिका का आरोप-2 बार अबॉर्शन करवाया, पर शादी से मुकर गया

हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, प्रेमिका का आरोप-2 बार अबॉर्शन करवाया, पर शादी से मुकर गया

कोरबा। जिले में एक घर से बारात निकलने वाली थी, सभी तैयारियों में लगे थे। अचानक पुलिस आ धमकी और दूल्हे को गिरफ्तार कर ले गई। दूल्हे पर एक युवती ने धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। 16 मई को सिविल लाइन थाने उसने शिकायत दर्ज कराई थी।

सक्ती जिले का रहने वाला नन्द लाल निषाद (26 वर्ष) पेश से मैकेनिक है और कोरबा के रामपुर में रहता है। दो साल पहले मोहल्ले मेंउसकी जान पहचान युवती से हुई थी। वॉट्सऐप पर बातचीत करते-करते दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर उसने फिजिकल रिलेशन बनाए।

इस दौरान वह दो बार प्रेग्नेंट हुई तो नन्द लाल ने गर्भपात करवा दिया। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था।

हल्दी की रस्म के बीच हुई गिरफ्तारी

युवती की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार शाम को नन्द की बारात निकलने वाली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और हल्दी की रस्म के बीच उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोस्तों से मिली थी शादी करने की जानकारी

पीड़ित युवती ने बताया कि, नन्द लाल ने शादी का वादा किया था, लेकिन चोरी-चुपके शादी करने जा रहा था। उसके दोस्तों के जरिए पता चला कि नंदलाल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नंदोई के प्यार में पगलाई महिला, पति को धोखा देकर भागी विदेश Previous post नंदोई के प्यार में पगलाई महिला, पति को धोखा देकर भागी विदेश
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लिया भारत के हक में फैसला, पकड़े गए भारतीय जहाज को मालदीव छोड़ने की दी मंजूरी Next post मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लिया भारत के हक में फैसला, पकड़े गए भारतीय जहाज को मालदीव छोड़ने की दी मंजूरी