नारायण गुरू विद्या भवन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र,छात्राओं का 10वीं, 12वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भिलाई  : नारायण गुरू विद्या भवन सीबीएसई बोर्ड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल, सेक्टर-04, भिलाई ने शैक्षणिक सत्र 2023-24, 10वीं और 12वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023-24 में 100% परिणाम के साथ 10वीं के छात्राओं ने उत्तीर्ण किया साथ में 12वीं के छात्रों ने कड़ी मेहनत कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

कक्षा 10वीं में चन्द्रकांत साहू प्रथम स्थान, अंशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान और नीतिश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया तथा बारहवीं के वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पी. झॉसी और विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान मेधा ठाकुर ने कड़ी मेहनत से हासिल किया।

इसी तारतम्य में स्कूल के मैनेजर वी. के बाबू, महासचिव टी.यू.सुनील. उपाध्यक्ष (शिक्षा)  विनय पीताम्बरन और स्कूल की प्राचार्या  ई. भारती के द्वारा मेधावी छात्राओं को पुष्प गुच्छ और नगद पुरूस्कार से नवाजा गया। तथा सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किये|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सृष्टि दर्शन आध्यात्मिक संग्रहालय का उद्घाटन सम्पन…
सुपेला अंडर ब्रिज में आवागमन शुरू Next post सुपेला अंडर ब्रिज में आवागमन शुरू