कार सवार युवक ने 2 महिला जवानों को मारा टक्कर

कार सवार युवक ने 2 महिला जवानों को मारा टक्कर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देर रात सेंट्रल एवेन्यू भिलाई में बड़ा हादसा हो गया। कार ने दो स्कूटी सवार महिला CISF जवानों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सीआईएसएफ कर्मचारी को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

सीआइएसएफ की महिला जवान भाग्यश्री कलिका और कसक जायसवाल को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर कार चालकों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की विवेचना की जा रही है। दोनों महिला सिपाहियों को प्राइवेट गाड़ी से सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग मौके से कार को छोड़कर फरार हो गए हैं। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। भट्‌ठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सेक्टर 1 एसबीआई चौक पर अनियंत्रित कार चालक ने सबसे पहले एक कार और स्कूटी सवार को टक्कर मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्नी से परेशान युवक ने सात पेज का लेटर लिख कर ली आत्महत्या Previous post पत्नी से परेशान युवक ने सात पेज का लेटर लिख कर ली आत्महत्या
केजरीवाल Next post तिहाड़ से छूटेंगे केजरीवाल, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत