पत्नी ने पति का काट दिया गुप्तांग खाना मांगने पर हुआ लहू लुहान

पत्नी ने पति का काट दिया गुप्तांग खाना मांगने पर हुआ लहू लुहान

बालोद: जिले में डौंडीलोहारा के संजारी चौकी क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने सामान्य बात पर गुस्से में अपने पति के गुप्तांग को काट दिया. पीड़ित पति लहू लुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया, “ग्राम खेरथा बाजार का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा (34 साल) मजदूरी का काम करता है. दोपहर को वह घर में था. उसने सो रही अपनी पत्नी सरिता बाई से खाना मांगा, तो पत्नी ने गुस्से में खुद निकाल कर खाना खाने के लिए कह दिया. जिस बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद बढ़ा गया. पत्नी ने पति को खूब गालियां देनी शुरू कर दी. विवाद के दौरान पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया, जिससे पति लहू लुहान हो गया.”

पति के गुप्तांग को काटने के बाद पत्नी मौके से भाग गई. इस घटना की सूचना पीड़ित पति ने दी. वह लहू लुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ डौंडी लोहारा थाने में धारा 294, 506, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया है.

पुलिस थाने में केस दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों को आज बुधवार को थाने बुलाया था, लेकिन दोनों थाने नहीं पहुंचे. घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लाने के लिए पुलिस ने टीम भेजा. दोनों का बयान दर्ज की जाएगी. उसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. आगे देखना होगा कि इस केस में पुलिस किस तरह कार्रवाई करती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एयर होस्टेस ने बताया प्लेन का डर्टी सीक्रेट Previous post एयर होस्टेस ने बताया प्लेन का डर्टी सीक्रेट
Next post हैवानियत केस में भाभी आई सामने, CM योगी से देवर के लिए मांगा इंसाफ