करंट लगने से युवक की मौत, शव को लावारिस बताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

भिलाई। औद्योगिक छावनी स्थित साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज नाम की कंपनी में काम करने वाले एक युवक की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। मौत के दूसरे दिन मृतक के स्वजन व जनप्रतिनिधि कंपनी के सामने प्रदर्शन पर बैठ गए। स्वजनों का आरोप था कि कंपनी संचालक ने उनके बेटे की लाश को लावारिस बताकर चीरघर भिजवा दिया था। साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपये के मुआवजे की मांग भी की। हालांकि पुलिस का कहना था कि शनिवार को थाना में मौत की सूचना दर्ज करने के बाद शव को भेजा गया था।

वायर पैकिंग करने का काम करता था मृतक

जानकारी के अनुसार छावनी निवासी विकास यादव वहीं की साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज में वायर पैकिंग का काम करता था। पैकिंग के दौरान शनिवार को उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कॉलेज का छात्र था। अभी छुट्टी लगने के बाद उसने कंपनी में काम करना शुरू किया था। कंपनी में काम करते हुए उसे ज्यादा दिन नहीं हुए थे।

पांच लाख रुपये दिया मुआवजा

स्वजनों और जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के स्वजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिया है। वहीं जामुल पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रामनवमी पर बवाल,भक्तों से झड़प, शोभायात्रा में पथराव…
Next post अबूझमाड़ इलाके में अब नहीं रहेगी नक्सलियों की दहशत