लोकसभा निर्वाचन

लोकसभा निर्वाचन-2024 राजनैतिक दलों के सभा, जुलूस एवं रैली के अनुमति हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग: पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराये जाने हेतु राजनैतिक दलों के सभा/जुलूस/रैली के लिए अनुमति प्रदाय करने के लिए अधिकारियों को विधानसभावार नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है। मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के नोडल अधिकारी आशीष बंछोर अनु. अधिकारी पुलिस पाटन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी  वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण होंगे।

विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण के नोडल अधिकारी  विनोद कुमार मिंज उप पुलिस अधीक्षक, अजाक एवं पर्यवेक्षण अधिकारी  वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ग्रामीण (थाना उतई, अण्डा) और  अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग (थाना दुर्ग, पद्मनाभपुर, पुलगांव) होंगे।

विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के नोडल अधिकारी  चिराग जैन नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं पर्यवेक्षण अधिकारी  अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग को, विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के नोडल अधिकारी  सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के नोडल अधिकारी  हरीश कुमार पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को, विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा, 68 साजा (आंशिक) और 69 बेमेतरा (आंशिक) के लिए नोडल अधिकारी  संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक एसजेपीयू एवं पर्यवेक्षण अधिकारी  वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ग्रामीण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक से ग्लोब चौक तक मैराथॉन का हुआ आयोजन
BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि नोटिस,कहा- भाजपा में शामिल होने के ऑफर का दें सबूत Next post BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि नोटिस,कहा- भाजपा में शामिल होने के ऑफर का दें सबूत