CM साय ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए इससे बड़े शर्म की बात और क्या हो सकती है कि जो पांच साल मुख्यमंत्री रहे भूपेश उन पर महादेव एप से 508 करोड़ का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है। भूपेश भ्रष्टाचार का सरगना हैं। पांच साल के शासन में भूपेश ने छत्तीसगढ़ को लूटा और यहां की जनता से धोखा किया। अपने 36 में से एक भी वादे को ठीक से पूरा नहीं किया।

मुख्यमंत्री साय ने कांकेर के दुर्गकोंदल की जनता को संबोधित कर डबल इंजन सरकार बनाने के लिए दिल्ली में एक बार मोदी सरकार को लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाइये, भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताइए और दिल्ली भेजकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए। कांकेर लोकसभा की जनता ने पिछली बार भी भाजपा का सांसद चुना था, इस बार भी भाजपा का सांसद बनाइए और कांग्रेस को सबक सिखाना है। मोदी को प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें देना है।

फिर लागू होगी चरण पादुका योजना

साय ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों से हम 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदेंगे और 15 दिनों तक ख़रीदेंगे। पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा संचालित चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी। कांकेर क्षेत्र के तेज गति से विकास के लिए हमें डबल इंजन की सरकार बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नस-नस में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघला सकता है अलसी, इन 3 तरीकों से करें सेवन
लुटेरी दुल्हन Next post सुहागरात वाले दिन दूल्हे को चकमा देकर ससुराल से फरार हुई लुटेरी दुल्हन