अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्र की लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी

अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्र की लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी

गुंडरदेही :-शनिवार को जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोंगरी नाला से एक युवक की रेत में दफन की गई लाश मिली है। इस खबर के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेत में दबी लाश को बाहर निकाला।

सुबह भाटागांव के मजदूर खेत की ओर काम करने गए थे तो रेत में हाथ बाहर निकला हुआ देखकर हैरान रह गए। देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटी और गुंडरदेही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जब रेत हटा कर देखा गया तो वहां लाश दफन था। जिसकी पहचान मोंगरी के हिमेश साहू के रूप में हुई। जो की 20 मार्च से लापता था। ये घटना कैसे घटी और किसने इस घटना को अंजाम दिया, उसकी जांच में गुंडरदेही पुलिस जुट चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी एसआर भगत, एएसपी अशोक जोशी, एसडीओपी गीता वाधवानी, गुंडरदेही थाना प्रभारी सहित साइबर सेल, डॉग स्क्वायड टीम की टीम पहुंची थी।

स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और सायबर की टीम जांच में जुटा हुआ है। वही मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर निषाद भी पहुंचे थे। उन्होंने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की हैं। वही बताया जा रहा है कि गांव के दो संदिग्ध युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जिसमें से एक नाबालिग भी है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि हिमेश साहू कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई कर रहा था और उसने आखिरी पेपर भी नहीं दिलाया था।

अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

इधर ग्राम पड़कीभाट में भी अर्धनग्न स्थिति में एक लाश मिली है। बता दे कि बालोद ब्लाक के ग्राम पड़कीभाट में शनिवार की सुबह एक अर्धनग्न अवस्था में पुरुष की लाश मिली है। जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि उक्त पुरुष विक्षिप्त था। वह दल्लीराजहरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आयकर के छापे में कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस ब्रोकरों के ठिकानों से 2.5 करोड़ नगद व करोड़ों की हुंडी मिली Previous post आयकर के छापे में कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस ब्रोकरों के ठिकानों से 2.5 करोड़ नगद व करोड़ों की हुंडी मिली
संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं ये पत्ता, कुष्ठ रोग से लेकर घावों में रामबाण, पेट दर्द-खांसी में भी उपयोगी Next post संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं ये पत्ता, कुष्ठ रोग से लेकर घावों में रामबाण, पेट दर्द-खांसी में भी उपयोगी