बेजुबान जानवरों पर वार करने वाले पर युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

बेजुबान जानवरों पर वार करने वाले पर युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

दुर्ग। बेजुबान जानवरों पर वार करने वाले पर युवक को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को खुर्सीपार क्षेत्र में एक युवक के द्वारा बेजुबान जानवर कुत्ता को बड़ी ही बेरहमी से मार- मार कर घायल करने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिस पर तत्काल खुर्सीपार पुलिस के द्वारा संज्ञान लिया गया। जिसके बाद आरोपी की पतासाजी किया गया, जो कि खुसीपर क्षेत्र का होना पाया गया, आरोपी के द्वारा स्वान के साथ कुर्रता एवम विरोध करने वालो के साथ दुर्व्यवहार एवम गाली गलौज करने पर खुर्सीपार पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।

नाम आरोपी – लकी राव खुर्सीपार।

दुर्ग पुलिस की अपील – बेजुबान जानवरों पर किसी भी प्रकार की कोई भी वस्तु से मारपीट अथवा अत्याचार ना करें, ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आगामी पर्व होली सेलिब्रेशन में बेजुबानों का रखें खास ख्याल, जानवरों पर न फेकें रंग-गुलाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न उपस्थित नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
Next post गोदान एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी