निलंबित

सट्टा और जुआ मामले पर कार्रवाई करने में TI असफल, एसपी ने किया सस्पेंड

जशपुर। एसपी शशिमोहन सिंह ने थाना प्रभारी फरसबहार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। थाना प्रभारी पर अपने क्षेत्र में जुआ को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगा था। शिकायत के बाद भी टीआई राम साय पैकरा के द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर एसपी शशिमोहन सिंह ने निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के फरसबहार क्षेत्र के जंगल मे खुलेआम जुआ की शिकायत लंबे समय से टीआई फरसबहार को मिल रही थी। शिकायत के बाद भी टीआई राम साय पैकरा के द्वारा कार्रवाई नहीं कि गई। एसपी शशिमोहन सिंह को जब इसकी सूचना मिली तो प्रशिक्षु डीएसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने जंगल मे छापा मार कार्रवाई करते हुए जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा। साथ ही नगदी भी जब्त की गई।

इस मामले में थाना प्रभारी फरसबहार की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए टीआई को हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायपुर पुलिस द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज कार्यालय में पदस्थ डीएसपी शिल्पा साहू को मिला सिल्वर मेडल
Next post शौच करने के बहाने गहने लेकर भागी दुल्हन, दूल्हे ने हर्जाने में मांगा साली