महापौर ने ईश्वरी साहू को एमआईसी से हटाया

रिसाली: रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने महापौर परिषद की सदस्य महिला बाल  विकास विभाग और आजीविका मिशन प्रभारी ईश्वरी साहू को हटा दिया है। उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रविवार देर शाम आदेश जारी किया। ईश्वरी साहू वार्ड 15 मौहरी मरोदा से पार्षद चुनाव जीती थी। महापौर शशि सिन्हा ने उन्हें शहर सरकार में शामिल करते महापौर परिषद में शामिल किया था। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विपक्ष के पार्षदों ने लेन देन की शिकायत को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपकर ईश्वरी साहू को हटाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अधिकारी-कर्मचारी यातायात नियमों का कड़ाई से करें पालन: कलेक्टर
Next post सिपाही भर्ती में पेपर आऊट कराने का झाँसा देकर ठगी करने वाले तीन को किया गिरफ्तार