अपने ही क्लिनिक में डॉक्टर ने की महिला की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

जांजगीर चांपा– जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में संचालित चंद्रा क्लिनिक में सोमवार की रात संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके में पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शार्ट पीएम में महिला का गला दबाकर हत्या कराना पाया गया. हत्या के आरोपी क्लिनिक की डॉक्टर ही निकला.

पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद डॉ. जितेन्द्र चंद्रा को हिरासत में लिया और घटना के संबंध में पूछताछ की. जितेन्द्र चंद्रा ने पुलिस के पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि मृतिका कन्या चौहान उसके क्लिनिक में 5 साल से काम करती थी. शराब पीने की आदी थी, जिसे कई बार सुधरने का अल्टीमेटम दिया, लेकिन महिला हमेशा विवाद करती थी. महिला के इस व्यवहार के कारण 5 माह पहले नौकरी से निकाल दिया.

डॉ. जितेंद्र के मुताबिक, नौकरी में रखने की मांग को लेकर महिला सोमवार को क्लिनिक पहुंची और हंगामा करने लगी. महिला के इस व्यवहार से तंग आकर उनकी हत्या कर दी. शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी जितेंद्र चंद्रा को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ACB के हत्थे चढ़े प्रदेश के दो IAS अफ़सर
Next post अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो क्या होगा ‘आप’ का प्लान B? मंत्री ने बताया ये जवाब