महादेव ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर मशहूर हस्ती, क्रिकेट खिलाडी, फिल्म हस्तियां ईडी के निशाने पर

दिल्ली;महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले के मामले में अब जांच एजेंसी ईडी की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में ईडी ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया है. ईडी द्वारा अभी तक इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.इस ऐप घोटाले के मामले में 17 बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस जांच के घेरे में हैं. ईडी के सूत्रों के मुताबिक,रणबीर कपूर के अलावा बॉलीवुड, टॉलीवुड अभिनेता और खिलाड़ी समेत एक दर्जन से ज्यादा ए-लिस्टर्स एजेंसी के रडार पर हैं.

रणबीर कपूर इन लोगों में सबसे अधिक रुपये पाने वाले व्यक्ति हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐप के लिए प्रचार किया था.ऐप को प्रमोट करने वाले 100 से अधिक प्रभावशाली लोगों को भी केंद्रीय एजेंसी द्वारा तलब किया जाएगा. इसके अलावा, दुबई में ऐप प्रमोटरों द्वारा आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने वाले 14 से अधिक मशहूर हस्तियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

कथित तौर पर महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल मशहूर हस्तियों को भुगतान करने के लिए किया था. ईडी की जांच से यह जानकारी मिली है कि अभिनेता रणबीर कपूर को महादेव ऐप के प्रमोटरों ने सोशल मीडिया पर ऐप के प्रचार करने के बदले में भुगतान किया था. यह राशि अब ‘अपराध की आय’ मानी जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राजनैतिक दलों की बैठक ,जिले में बढ़े 39 हजार 364 नये मतदाता
Next post बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत, 39 घायल