विधायक नाग की अनुशंसा पर रंगमंच भवन सहित सीसी सड़क का होगा निर्माण

अंतागढ़ : अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने अपने विधानसभा क्षेत्र में फिर 51 लाख 91 हजार रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी है । विधायक अनूप नाग की अनुशंसा पर कांकेर कलेक्टर ने विधायक निधि से दर्जनों विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है ।

विधायक नाग की अनुशंसा पर अंतागढ़ में विश्वकर्मा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, नागलदंड में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, कोलर में शेड निर्माण के लिए 4 लाख रुपए, गवाड़ी में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, पखांजूर में गाड़ा समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपए, तालाबेड़ा में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, भिंगीडार में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, मरोड़ा में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है ।

सावेर पंचायत के पी.व्ही.87 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए, चारगांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रुपए, भैसासुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 91 हजार रूपए, छोटेबेटिया ने उरांव समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए और इंद्रप्रस्थ में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई मैराथन में हिस्सा लेने के लिए फॉर्म भरना हो गया हैं शुरू
Next post मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राजनैतिक दलों की बैठक ,जिले में बढ़े 39 हजार 364 नये मतदाता