खेत में काम कर लौट रही महिलाओं पर भालुओं ने किया गया हमला, घायल हालत में अस्पताल में महिलाओं को किया गया भर्ती

कोरबा : कोरबा में भालुओं के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में खेत में काम करके लौट रही दो महिलाओं पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दरअसल यह पूरी घटना कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम कोइलागडरा का है जहां खेत से काम कर जंगल के रास्ते घर लौट रही दो महिलाओ पर 3 भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया। घायल हुई महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मीनिया बाई एवं 55 वर्षीय बिराजो धनवार के रूप में हुई है जो कि पास ही के ग्राम लालपुर में खेत में रोज़ी मजदूरी कर जंगल के रास्ते अपने गृहग्राम कोइलारगडरा लौट में रहे थे। रास्ते में उनका सामना तीन मादा भालूओं से हो गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Next post 13 agust to 19 agust 2023 E-paper