गाय को पीटने वाले का लात-घूंसों से पिटाई डंडे भी बरसाए

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। पीटने के बाद लोग उसे छत से घसीटते हुए नीचे ले जाते हैं। इसके बाद जमीन पर लिटाकर भी लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पूरा विवाद गाय को पीटने से जुड़ा हुआ है। मामला लवन थाना क्षेत्र का है।

यह वीडियो एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। जो अब वायरल है। बताया गया है कि बगबुड़ा निवासी चंद्रकुमार(30) हफ्ते भर पहले अपने खेत में काम कर रहा था। उसी समय उसके खेत में एक गाय घुस गई थी। जिसे चंद्रकुमार ने जमकर पीटा था।

गाय मालिक को ही दी गाली

आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना गाय मालिक कमल गायकवाड़ को दी थी। इस पर कमल चंद्रकुमार के पास गया था। मगर चंद्रकुमार उससे भी विवाद करने लगा। चंद्रकुमार ने कमल को गाली दी। जिसके बाद कमल वापस अपने घर गया। वहां से वह जब वापस लौटा, तब उसके साथ कुछ युवक थे।

छत पर बैठा था युवक

सभी चंद्रकुमार के घर पहुंचे, तब चंद्रकुमार छत पर बैठा था। उसे देखते ही कमल और उसके साथियों ने उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। फिर घसीटते हुए नीचे लेकर गए। यहां जमीन पर लिटाकर भी उसे डंडे से पीटा गया। मारपीट के बाद सभी आरोपी वहां से निकल गए थे।

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

बाद में इस मामले में कमल और उसके साथियों ने मिलकर चंद्रकुमार के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं चंद्रकुमार ने कमल और उसके साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर एसएसपी दीपक झा ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 02 july to 08 july 2023-Epaper
Next post एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी की भिड़ंत से 3 की मौत एक गंभीर रूप से घायल