चलती बाइक पर गिरा पेड़, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

जगदलपुर। जगदलपुर के रायकोट गांव में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक बाइक के उपर पेड़ गिर गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना रायकोट रेलवे स्टेशन के पास मेन रोड पर हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक एक बाइक सड़क से गुजर रहा था, तभी उसके उपर गुलमोहर का पेड़ गिर पड़ा। घटना में बाइक सवार तीन लोगों में दो की मौत हो गयी। वहीं बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक दरभा के ग्राम डोडरेपाल में नल जल योजना के तहत काम करा रहा था, उसके यहां भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलू कश्यप 19 वर्ष और डमरू 22 वर्ष निवासी नंदपुरा, रामचंद्र 22 वर्ष निवासी कोंडागांव जिले के ग्राम हगुआ के अलावा अन्य युवक काम कर रहे थे। लेकिन रात करीब 8 बजे के लगभग रायकोट के पास तीनों युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर कोड़ेनार की ओर जा रहे थे

इसी दौरान अचानक रायकोट के पास एक गुलमोहर का पेड़ बाइक सवार के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में नीलू और रामचंद्र की मौत हो गई। जबकि डमरू घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर आ पहुंची। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन घायल ने भर्ती होने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिपाही की पत्नी ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, ससुर ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन
Next post दुर्ग के वाहनों से टोल वसूली पर भड़के कांग्रेसी..CG 07 पासिंग वाहनों को‌ टोल फ्री की है बड़ी मांग