प्रोफेसर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, NSUI ने जमकर किया विरोध

डोंगरगढ़ : नवगठित जिला खैरागढ़ में स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के बाहर एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रोफेसर को हटाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की।

आपको बता दें कि एनएसयूआई खैरागढ़ जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के ओडीसी नृत्य के प्रोफेसर द्वारा सोशल मीडिया में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए खैरागढ़ स्थित अंबेडकर चौक से रैली निकालकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस के बाहर पहुंचे।

उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति से सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वाले प्रोफेसर को तत्काल हटाये जाने की मांग के साथ ही कार्यवाही नहीं किये जाने पर एनएसयूआई द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post संवैधानिक संस्‍थाओं पर नियंत्रण करना चाहती है भाजपा,सीएम भूपेश
Next post तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी,अनेक यात्री घायल