अश्लील वीडियो मामले में प्रभारी DEO सस्पेंड

महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) परस राम चंद्राकर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। दो महीने पहले प्रभारी DEO की कार में रोमांस करते हुए फोटो और वीडियो वायरल हुई थीं। कार के शीशे पर पोस्टर लगा था- शासकीय कार्य पर छत्तीसगढ़ शासन।

जिला शिक्षा अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे असिस्टेंट डायरेक्टर हिमांशु भारती ने बताया कि ये कार्रवाई की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने परसराम के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

जिले के शिक्षा अधिकारी का प्रभार कुछ वक्त पहले परसराम को मिला। विभागीय नियमों के मुताबिक चंद्राकर बेहद जूनियर थे मगर उन्हें ये पद दे दिया गया। इसके खिलाफ मामला कोर्ट में चला गया। ज्यादा दिन DEO की कुर्सी पर चंद्राकर नहीं बैठ पाए। इस केस और विवाद की वजह से फिलहाल जिम्मेदारी हिमांशु भारती ये जिम्मा संभाल रहे हैं।

कांड ने कर दिया इश्क का खुलासा

चंद्राकर के निलंबन आदेश में एक महिला का जिक्र है। आदेश में लिखा गया है कि चंद्राकर विभाग की एक महिला के साथ तस्वीरों और अश्लील वीडियो में नजर आ रहे हैं। अब इस बात की चर्चा है कि विभाग की उस महिला के साथ परसराम इश्क करते हैं। दोनों ने सुनसान जगह देखकर गाड़ी पार्क की थी। गाड़ी के अंदर रोमांस चल रहा था। एक ग्रामीण युवक ने दोनों को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिस कार में ये सब हो रहा था वो गाड़ी भी परसराम चंद्राकर के नाम पर ही रजिस्टर है।

कोण्डागांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि राजेश मिश्रा ने कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर 140 व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों का ट्रांसफर किया या एडजस्टमेंट किया। गैर कानूनी तरीकों से 89 दिनों के लिए कलेक्टर दर पर चपरासी की नियुक्ति की। बिना टेंडर बुलाए सूखा राशन वितरण का काम एक निजी फर्म को दे दिया।

बाद में जांच हुई तो स्कूलों में अनाज भी कम पहुंचा था। DEO ने विद्यामितानों की अनियमित भर्ती की, स्कूलों में लगाने के लिए महापुरुषों की तस्वीरें बाजार दर से अधिक कीमत पर खरीदी। इसको कदाचार मानते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 5 साल से कम उम्र तो मास्क की सिफारिश नहीं; देश में 3.44 लाख नए केस
Next post कमर में लपेटे कपड़े से डेढ़ करोड़ का सोना बरामद